सौराष्‍ट्र ने बंगाल को 9 विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी पर किया कब्जा

सौराष्‍ट्र ने बंगाल को 9 विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी पर किया कब्जा

सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में फाइनल में सौराष्ट्र ने बंगाल को नौ विकेट से हराया। 12 रन के लक्ष्य के जवाब में सौराष्ट्र ने एक विकेट पर 14 रन बनाकर जीत दर्ज की। सौराष्ट्र के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

सौराष्ट्र ने दूसरी बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है। तीन साल पहले भी सौराष्ट्र ने बंगाल को हराकर अपना पहला खिताब जीता था।

Related posts

Leave a Comment