दक्षिण-मध्य रेलवे के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस मे सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम के बीच वारंगल सिटी स्टेशन से सबसे अधिक रेल यात्रियों ने सफर किया है। वारंगल स्टेशन से प्रतिदिन औसतन 101 यात्री वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार हुए और 133 यात्री वारंगल स्टेशन पर उतरे। महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन ने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान 2,400 से अधिक यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेन के जरिये सिकंदराबाद से वारंगल की और 704 यात्रियों ने वारंगल से सिकंदराबाद की यात्रा की।
सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा पिछले महीने की 15 तारीख से शुरू की गई थी। इस रेलगाड़ी का ठहराव चार स्टेशनों – वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा और राजमुंदरी पर है।
