नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए NDPP और NCP ने अपना घोषणा पत्र जारी किया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनाव घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी के महासचिव नरेन्‍द्र वर्मा ने कल वोखा में यह घोषणापत्र जारी किया। उन्‍होंने कहा कि पार्टी राज्‍य में बेहतर सड़क सम्‍पर्क और रोजगार उपलब्‍ध कराने पर जोर देगी।

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी एऩडीपीपी ने आज नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री नैफियू रियो और पार्टी के अध्यक्ष चिंगवांग कोनयाक ने यह घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, कृषि, आधारभूत ढांचे और रोज़गार सृजन पर जोर दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment