भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की सात नई बटालियन के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की सात नई बटालियन के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी

सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस-आईटीबीपी की सात नई बटालियन स्‍थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आईटीबीपी के एक सेक्टर मुख्यालय की स्थापना के लिए भी मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस फैसले के तहत नौ हजार चार सौ कर्मियों की भर्ती की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment