रक्षा सचिव ने ब्रिटेन के रक्षा खरीद मामलों के मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा सचिव ने ब्रिटेन के रक्षा खरीद मामलों के मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने ब्रिटेन के रक्षा खरीद मामलों के मंत्री अलेक्स चॉक के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। यह मुलाकात एयरो इंडिया 2023 के दौरान हुई। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने 13 फरवरी, 2023 को एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन किया था।

मुलाकात के दौरान अनेक मौजूदा और भावी रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें महत्त्वपूर्ण रक्षा औद्योगिक सहयोग संबंधी क्षेत्र भी शामिल थे। ब्रिटेन के मंत्री के साथ भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment