NDRF ने तुर्किये के गाजियांटेप में आठ साल की लड़की को मलबे से सुरक्षित निकाला

NDRF ने तुर्किये के गाजियांटेप में आठ साल की लड़की को मलबे से सुरक्षित निकाला

भूकंप से पीड़ित तुर्किये के गाजियांतेप में कल भारत के राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने आठ साल की एक लड़की को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया। इस काम में उसे तुर्किये की सेना का सहयोग भी मिला। NDRF ने बृहस्पतिवार को भी इस इलाके से छह साल की एक लड़की की जान बचाई थी।

#OperationDost

Hard work & motivation pays;
NDRF team in co-ordination with Turkish Army successfully rescued another live victim (Girl aged 8Yrs) @ 1545hrs at Loc:Bahceli Evler Mahallesi, Nurdagi, Gaziantep, Turkiye@PMOIndia @HMOIndia @MEAIndia @BhallaAjay26 @PIB_India pic.twitter.com/wU8mePmewW

— NDRF 🇮🇳 (@NDRFHQ) February 10, 2023

NDRF के प्रवक्ता के अनुसार उनके बचाव दलों ने अब तक मलबे से 13 शव निकाले हैं। NDRF की टीम तुर्किये में सात फरवरी से ही राहत और बचाव के काम में जुटी है। भारत ने विनाशकारी भूकंप से जूझ रहे तुर्किये और सीरिया की सहायता के लिए ऑपरेशन दोस्त शुरू किया है। दोनों देशों में भूकंप से अब तक 23 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

Related posts

Leave a Comment