पेरू के दक्षिणी में कई गाँवों में लगातार बारिश से हुए भूस्खलन में 36 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने कैमाना प्रांत में मारियानो निकोलस वाल्कार्सेल नगरपालिका में एक नागरिक सुरक्षा के अधिकारी के हवाले से कहा कि मिस्की नामक एक दूर-दराज क्षेत्र से अब तक 36 शव बरामद किए गए हैं। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से करीब छह सौ तीस मकान क्षतिग्रस्त हो गए और इसके अलावा पुल, सिंचाई नहरें और सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। पेरू में फरवरी महीने में लगातार बारिश होने से अक्सर भूस्खलन की घटनाएं होती हैं।
पेरू के दक्षिण में लगातार बारिश से हुए भूस्खलन में 36 लोगों की मौत
