क्या अडानी के चक्कर में आपका LIC में लगा पैसा डूब जाएगा?

क्या अडानी के चक्कर में आपका LIC में लगा पैसा डूब जाएगा?

अडानी ग्रुप के शेयरों (Adani group share) की कीमत गिरने के बाद थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ऐसे में सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC के गाहक्रों को अपना पैसा डूबने का डर सताने लगा हैं, दरअसल LIC अडानी ग्रुप की कंपनियों में सबसे बड़ा घरेलू शेयर निवेशक है और उसके शेयरों के दाम लगातार घट रहे हैं. देश के विपक्षी दल भी लगातार कह रहें हैं कि LIC द्वारा अडानी ग्रुप में निवेश के कारण देश के आम लोगों का पैसा डूब रहा है.

क्या आपका पैसा सुरक्षित है?

ऐसे में उन लोगों को अपने पैसे की चिंता सताने लगी है उन्होंने LIC की पॉलिसी ले रखी है. इन का जवाब समझने के लिए हमने बात की वित्तीय मामलों के सलाहकार से. उनके मुताबिक इस पूरी घटनाक्रम का LIC पॉलिसी से कोई लेना-देना नहीं है. अगर शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव से कंपनियां डूबने लगी तो रोज हजारों कंपनियां डूब जाएंगी.

“मुनाफा या घाटा तब होता है जब आप उस शेयर को बेचेंगे. अगर आपने एक लाख रुपये के शेयर लेकर रखे हैं, कल उसकी वैल्यू 2 लाख रुपये हो गई. तो जब तक आप उसे बेचे नहीं आपको सही मायने में मुनाफा नहीं हुआ. इसे नोशनल मुनाफा या नुकसान कहते हैं. इसे असल घाटा या लाभ नहीं मानना चाहिए. इसी तरह LIC को कोई घाटा नहीं हुआ है, क्योंकि LIC ने शेयर अभी बेचे नहीं हैं. जब बेचेंगे तब घाटा होगा. आज अगर मार्केट ऊपर जाता है तो शेयरों की कीमत बढ़ जाएगी.”

अडानी ग्रुप में निवेश एक फीसदी से कम

LIC ने 30 जनवरी को एक बयान जारी किया था. बयान के मुताबिक, 30 सितंबर 2022 तक LIC का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 41 लाख 66 हजार करोड़ रुपये था. अब ये AUM क्या है? इंश्योरेंस कंपनी लोगों का जितना पैसा मार्केट में मैनेज करती है, उसके कुल बाजार मूल्य को AUM कहते हैं. इस हिसाब से अब LIC का अडानी ग्रुप की कंपनियों में निवेश देखें तो यह एक फीसदी से भी कम है. LIC ने अडानी ग्रुप की कंपनियों में 36,474 करोड़ का निवेश कर रखा है. ये उसके कुल AUM का 0.97 फीसदी है.

अडानी ग्रुप का कुल कर्ज 2 लाख करोड़ रुपये का है. इनमें से भारतीय बैंकों से ग्रुप ने करीब 80 हजार करोड़ का कर्ज लिया है. इनमें SBI का कर्ज 27 हजार करोड़ है. RBI ने देश की सभी बैंकों को निर्देश जारी कर कहा कि अडानी ग्रुप को कब और कितना कर्ज दिया गया इसकी लेखा-जोखा दिया जाए.

Related posts

Leave a Comment