बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ LED बल्ब वितरित

ऊर्जा और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा है कि कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड ने एक पायलट परियोजना के रूप में बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ एलईडी बल्ब वितरित किए हैं।

आज लोकसभा में एक लिखित प्रश्‍न के उत्‍तर में आर के सिंह ने बताया कि ग्राम उजाला की पायलट परियोजना के अंतर्गत एलईडी बल्बों के वितरण का काम पूरा कर लिया गया है।

Related posts

Leave a Comment