मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा है कि भारत के साथ उनके देश की भागीदारी आपसी विश्वास पर बनी हुई है और पिछले चार वर्षों के दौरान सम्मान से नई प्रेरणा मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत चुनौतियों के दौरान अत्यंत विश्वसनीय और मूल्यवान मित्र रहा है। भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धारूबारूग में आयोजित आधिकारिक समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने यह टिप्पणी की। समारोह में बोलते हुए राष्ट्रपति सोलिह ने राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के मित्र लोगों को मालदीव की जनता की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पिछले वर्षों में दोनों देशों के बीच मैत्री का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति सोलिह ने कहा कि मालदीव के विकास के प्रयासों में भारत का योगदान और कोविड-19 से निपटने में सहायता उल्लेखनीय है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...