IMF ने बांग्‍लादेश के लिए 4.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर ऋण मंजूरी किये

अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) कार्यकारी बोर्ड ने सोमवार को बांग्‍लादेश के लिए चार दशमलव सात बिलियन अमरीकी डॉलर ऋण मंजूरी किये हैं। ऋण की यह राश‍ि बांग्‍लादेश की आर्थिक नीतियों के समर्थन के लिए दी जा रही है। यह राशि बांग्‍लादेश को 42 महीनों में दी जायेगी।

आईएमएफ ने कोरोना महामारी और इस बीच रूस-यूक्रेन यूद्ध से उत्‍पन्‍न आर्थिक संकट से उबरने में बांग्‍लादेश के प्रयासों की सराहना की।

बांग्‍लादेश को ऋण दिये जाने के आईएमएफ के इस निर्णय के बारे में बांग्‍लादेश के वित्‍त मंत्री ए एच एम मुसतफा कमाल ने मीडिया को बताया कि इस ऋण की मंजूरी से यह स्‍पष्‍ट है कि देश की आर्थिक व्‍यवस्‍था के बुनियादी क्षेत्रों की स्थिति मजबूत है और कुछ अन्‍य देशों की तुलना में बेहतर है।

Related posts

Leave a Comment