जम्मू और कश्मीर में, भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, भारती एयरटेल ने कल सात शहरों में 5G सेवाओं की शुरुआत की। भारती एयरटेल इस क्षेत्र में 5G लाने वाला पहला ऑपरेटर बन गया है। एयरटेल ने जम्मू-कश्मीर के सांबा, कठुआ, उधमपुर, अखनूर, कुपवाड़ा, लखनपुर और खौर शहरों में 5जी सेवाएं शुरू की हैं।
जम्मू-कश्मीर के सात शहरों में 5G सेवा की शुरुआत