मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में घना कोहरा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के दौरान घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने का भी अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि ओडिशा, उत्तरी राजस्थान, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के दूरदराज के इलाकों में कल और असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में अगले 4 दिनों तक सुबह के समय घने कोहरा जारी रहने की संभावना है।

अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में और अगले दो दिन के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान विभाग ने राष्‍ट्रीय राजधानी में कोहरे के मद्देनजर आज के लिए ऑरेंज अलर्ट और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जब दृश्‍यता 50-100 मीटर के बीच होती है, तो इसे घने कोहरे की श्रेणी में रखा जाता है।

Related posts

Leave a Comment