रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि प्रतिकूल और अनिश्चित अंतरराष्ट्रीय माहौल के बावजूद, भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। दुबई में कल एक आर्थिक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत की वित्तीय प्रणाली मजबूत और स्थिर है और बैंकों द्वारा दिये जाने वाले कर्ज में वृद्धि दहाई अंकों में रही है। शक्तिकांत दास ने स्वीकार किया कि मुद्रास्फीति की दर अधिक है। हालांकि पिछले वर्ष नवंबर और दिसंबर के दौरान इसमें कमी आई है। चालू खाता घाटे के बारे में उन्होंने कहा कि इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
प्रतिकूल और अनिश्चित अंतरराष्ट्रीय माहौल के बावजूद, भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई: RBI गवर्नर
