1 जनवरी से चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

1 जनवरी से चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैण्‍ड से भारत आने वाले अंतर्राष्‍ट्रीय यात्रियों को इन देशों से प्रस्‍थान से पहले आर टी पी सी आर जांच कराना अनिवार्य होगा। यात्रियों को एयर सुविधा पोर्टल पर पहली जनवरी, 2023 से कोविड निगेटिव आर टी पी सी आर टेस्‍ट रिपोर्ट अपलोड करनी होगी।

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा कि यह टेस्‍ट भारत के लिए यात्रा शुरू होने से 72 घंटे पहले किया जाना चाहिए। इस अपेक्षा के अलावा भारत में अंतर्राष्‍ट्रीय उडान से आने वाले सभी यात्रियों के आगमन पर औचक दो प्रतिशत यात्रियों का टेस्‍ट किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि विशेष रूप से उपरोक्‍त देशों में कोविड-19 की उभरती स्थिति के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है।

1 जनवरी 2023 से चीन, हांगकांग, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RTPCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। यात्रा से पहले उन्हें अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) December 29, 2022

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 268 नए मामलों की पुष्टि

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 268 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 182 लोग स्‍वस्‍थ हुए हैं। स्‍वस्‍थ होने की दर 98.8 प्रतिशत है। वर्तमान में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्‍या तीन हजार 552 मामले हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया है कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अन्‍तर्गत कल 99 हजार से अधिक कोविड के टीके लगाए गए। अब तक दो सौ बीस करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment