लद्दाख के करगिल जिले के विभिन्न भागों में भारी हिमपात की खबर है। जहां 4 इंच से 10 इंच तक हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के के अनुसार कल भी विभिन्न भागों में हिमपात की संभावना है। लोगों से कहा गया है कि वे हिमपात से प्रभावित क्षेत्रों विशेषकर करगिल जिले के क्षेत्रों में बेवजह न जाएं।
इस बीच, राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 301 करगिल-जंस्कार सड़क भारी हिमपात के कारण बंद है। करगिल जिला पुलिस ने आम लोगों को सलाह दी है कि वे सड़कों पर जमी बर्फ के हटाए जाने के बाद ही वाहनों का इस्तेमाल करें। सड़कों की सफाई का कार्य जारी है।
