आत्मनिर्भर भारत बनाने के लक्ष्य के साथ, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ‘BharOS’ विकसित किया है जिससे भारत में 100 करोड़ सेलफोन उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचेगा। जेएनके ऑपरेशंस प्राइवेट लिमिटेड जो आईआईटी मद्रास की स्थापित कंपनी है, इसके द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित भरोस देश में मजबूत स्वदेशी डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि सॉफ्टवेयर कमर्शियल ऑफ-द-शेल्फ हैंडसेट पर इंस्टॉल किया जा सकता है, जो यूजर्स को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा। भरोस में नो डिफॉल्ट ऐप्स (एनडीए) है, जिसका अर्थ है कि लोगों को उन ऐप्स का उपयोग करने के लिए मजबूर नहीं किया जाता है जिनसे वे अपरिचित हैं या जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है। संस्थान ने दावा किया कि इससे उपयोगकर्ताओं को अपनी आवश्यकता अनुरूप ऐप्स को चुनने और उपयोग करने की अधिक स्वतंत्रता, नियंत्रण और लचीलापन मिलेगा।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...