भारत और नेपाल के बीच कूटनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूर्ण होने पर कांठमांडू में भारतीय दूतावास ने कल संगीत कार्यक्रम संगीत सुकून आयोजित किया। यह आयोजन भारत के स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष और भारतीय गणतंत्र के 74 वें वर्ष के अवसर पर आयोजित किया गया। इसमें नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस आयोजन में भाग लेने वाले अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों में नेपाल के विदेश मंत्री बिमला राय पौडयाल और नेपाल के सेना प्रमुख जनरल प्रमु राम शर्मा भी उपस्थित रहे।
भारत-नेपाल के बीच कूटनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हुए
