संयुक्‍त राष्‍ट्र ने पाकिस्‍तान में रह रहे अब्‍दुल्‍ल रहमान मक्‍की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्‍तानी आतंकवादी अब्‍दुल रहमान मक्‍की को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है। मक्‍की लश्‍कर-ए-तैयबा प्रमुख और 26-11 आतंकी हमले के मुख्‍य साजिशकर्ता हाफिज़ सईद का बहनोई है। पिछले वर्ष प्रतिबंध समिति के तहत मक्‍की को आतंकी के सूची में शामिल किए जाने के प्रस्‍ताव का चीन के विरोध करने की बात का भारत द्वारा निंदा करने के बाद यह फैसला आया है।

Related posts

Leave a Comment