नागालैंड में स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष, शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्‍त चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध: राजीव कुमार

नागालैंड में स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष, शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्‍त चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध: राजीव कुमार

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने आज कहा कि चुनाव आयोग नागालैंड में स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष, शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्‍त विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने राज्‍य के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रियता से भाग लेने का अनुरोध किया। उन्‍होंने कोहिमा में आज शाम राज्‍य के आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के बाद एक संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि राज्‍य में इस बार 30 हजार से अधिक लोग पहली बार अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। राज्‍य में अभी तक 13 लाख नौ हजार से ज्‍यादा लोगों के नाम मतदाता के रूप में दर्ज हैं। उन्‍होंने बताया कि राज्‍य में 36 हजार 403 मतदाताओं की आयु 80 वर्ष से अधिक और एक हजार 675 मतदाताओं की आयु एक सौ वर्ष से अधिक है।

Related posts

Leave a Comment