देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 179 नए मामले सामने आए

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के एक सौ उनासी नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इस दौरान 208 रोगी संक्रमण मुक्‍त हुए हैं। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.8 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार देश में वर्तमान में 2 हजार 227 मरीज उपचाराधीन हैं।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कल 52 हजार से अधिक टीके लगाए गए। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 220 करोड़ 16 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment