गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा के लिए अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

जम्मू: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा के लिए अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

अमित शाह ने कहा, राजौरी आतंकवादी हमले की जांच NIA को सौंपी गई है। NIA और जम्मू पुलिस दोनों मिलकर इस घटना की जांच करेगी। विगत डेढ़ साल में जितनी भी घटनाएं हुईं हैं उन्हें भी सामने रखते हुए जांच की जाएगी। मृतकों के परिवार वालों से मैंने फोन पर बात की है। मैं उनसे मुलाकात के लिए वहां खुद जाने वाला था लेकिन आज मौसम के कारण हम वहां पहुंच नहीं पाए। उनकी बातों को सुना है और मैंने उपराज्यपाल मनोज जी से भी बात की है। जान गंवाने वालों का हौसला देश के लिए उदाहरण रूप है।

अमित शाह ने कहा, सिक्योरिटी एजेंसी के सभी पहलूओं को और सभी प्रकार की जितनी भी एजेंसियां जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा में लगी है उनके साथ एक विस्तृत चर्चा हुई है। आने वाले दिनों में एक बहुत सुरक्षित ग्रीड बनाने की तैयारी की जाएगी। BSF, CRPF, सेना या जम्मू कश्मीर पुलिस हो सभी मुस्तैद है। आतंकवादी ग्रुपों के सपोर्ट सिस्टम से लेकर सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। संपूर्ण 360 सुरक्षा चक्र बनाने पर चर्चा की गई। हमारी जितनी भी सूचना की एजेंसी हैं उनसे भी बात की गई है।

Related posts

Leave a Comment