गुजरात सरकार ने आज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अरहर, चना और सरसों की खरीद करने की घोषणा की है। यह खरीद 10 मार्च से 90 दिनों तक राज्य के 425 केंद्रों पर की जाएगी। गांधीनगर में राज्य के कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने कहा कि किसान पहली फरवरी से 28 फरवरी के बीच ई ग्राम केंद्रों पर नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। राघवजी पटेल ने कहा कि सरकार किसानों से प्रतिदिन 25 क्विंटल अनाज खरीदेगी। इस वर्ष अरहर छह हजार छह सौ, चना पांच हजार 335 रुपये और सरसों पांच हजार 450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
गुजरात सरकार ने MSP पर अरहर, चना और सरसों की खरीद की घोषणा की
