उत्तर भारत के कुछ भागों में शीतलहर का प्रकोप जारी

उत्तर भारत के कुछ भागों में शीतलहर का प्रकोप जारी

देश के उत्‍तरी हिस्‍सों में शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति जारी है। इससे जन जीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिन तक पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर राजस्‍थान, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

राजस्‍थान में कई जिले कोहरे और शीत लहर की चपेट में हैं। जयपुर जिले का जोबनेर क्षेत्र कल सबसे ठंडा स्‍थान रहा। यहां तापमान शून्‍य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राज्‍य के पर्वतीय क्षेत्र माउंन आबू में तापमान शून्‍य से शून्‍य दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा। करौली, सीकर और नागौर तथा अन्‍य नौ स्‍थानों पर तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

बिहार के पटना में शीत लहर के कारण पहली से आठवीं कक्षा तक के स्‍कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment