देश में कालाजार के मामले 98.7 प्रतिशत कम हुए

देश में 2007 से 2022 के बीच कालाजार के मामलों में 98.7 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2007 में इसकी संख्‍या 44 हजार पांच सौ 33 थी जो 2022 में घटकर आठ सौ 34 रह गयी। देशभर में छह सौ 32 ऐसे प्रखंड हैं जहां दस हजार की आबादी के बीच कालाजार के मामले एक से भी कम रहे हैं।

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है‍ कि सरकार ने कालाजार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि यह बीमारी इस वर्ष के अन्‍त तक देश से पूरी तरह खत्‍म हो जायेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में कालाजार मामलों में कमी होना एक उत्साहजनक स्थिति है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में लोगों से कालाजार को समाप्‍त करने के लिए प्रयास जारी रखने को कहा है।

Related posts

Leave a Comment