प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 27 तारीख को परीक्षा पे चर्चा के 6वें संस्करण में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ संवाद करेंगे। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक अनोखे परस्पर संवादात्मक कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा की अवधारणा तैयार की है। इस कार्यक्रम में पूरे देश के विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक तथा विदेशों में रहने वाले भारतीय भी प्रधानमंत्री से बातचीत कर सकते हैं। वे तनाव मुक्त रहकर परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीवन को उत्सव बनाने के गुर सीखते हैं। इससे पहले 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से इस कार्यक्रम में भागीदारी करने के लिए प्रविष्टियां मांगी गई थीं।
प्रधानमंत्री मोदी 27 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा के 6वें संस्करण में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ संवाद करेंगे