भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारत और चीन के सीमा विवाद की तुलना रूस-यूक्रेन संघर्ष से करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कड़ी निन्दा की है। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर भारतीय सेना और देशवासियों के सम्मान को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने ईरादे साफ कर दिए हैं कि भारत को उसी प्रकार चीन के सामने समर्पण कर देना चाहिए, जैसा कांग्रेस शासन के दौरान किया गया था। सुंधाशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत-जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी और भ्रमित हो गए हैं। इससे पहले एक भेंटवार्ता में राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए थे।
भारत और चीन के सीमा विवाद की तुलना रूस-यूक्रेन संघर्ष से करने पर भाजपा ने राहुल गांधी की कड़ी निन्दा की
