भारत में विनिर्माण उत्पादन दिसम्बर में 13 महीने के सर्वाधिक स्तर पर रहा। देश के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां वर्ष 2022 में अच्छी रही और नवम्बर 2021 के बाद इस वर्ष दिसम्बर में विनिर्माण उत्पादन सबसे ऊंचे स्तर पर रहा। नवम्बर में एस एण्ड पी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण सूचकांक में संकेत दिए गए थे कि अक्तूबर 2020 के बाद विनिर्माण की परिस्थतियों में उल्लेखनीय सुधार होगा। मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में विनिर्माण संबंधी सूचकांक में सर्वाधिक औसत रिकॉर्ड किया गया। सूचकांक के मौजूदा आंकड़ो में आर्थिक गतिविधियों के मजबूत होने के संकेतों के साथ-साथ जीएसटी संग्रह में भी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। दिसम्बर में जीएसटी संग्रह 15 ख़रब रुपये रहा। आठ प्रमुख क्षेत्रों के उद्योगों में नवम्बर में पांच दशमलव चार प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...