अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका में त्रिकोणीय श्रृखंला और आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। त्रिकोणीय श्रृखंला जनवरी से जबकि आईसीसी विश्वकप दस फरवरी से शुरू होगा।
भारत का पहला मैच 12 फरवरी को केपटाउन में पाकिस्तान से होगा। ग्रुप-2 में भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड शामिल है। फाइनल 26 फरवरी को केपटाउन में होगा। इससे पहले 19 जनवरी से भारत दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला टूर्नामेंट खेलेगा।
U-19 T20 महिला क्रिकेट में भारतीय टीम आज प्रिटोरिया में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी
U-19 T20 महिला क्रिकेट में भारतीय टीम आज प्रिटोरिया में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी। पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम पहला मैच 54 रन से हार गई थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 83 रन पर सिमट गई थी।