उत्‍तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी, कई स्‍थानों पर तापमान में भारी गिरावट दर्ज

उत्‍तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी, कई स्‍थानों पर तापमान में भारी गिरावट दर्ज

उत्‍तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई स्‍थानों पर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राज्‍य में अधिकतर स्‍थानों पर घने कोहरे के कारण रेलगाडियों और विमानों की आवाजाही पर असर पड़ा है।

राज्य के ज्यादातर जिलों और खासतौर पर पश्चिमी इलाके आज सुबह घने कोहरे की आगोश में लिपटे रहे। सुबह दृश्यता काफी कम रही। इस वजह से जहां लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों लेट हो गईं वहीं उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है लेकिन रात होते ही तापमान तेजी से नीचे गिर जा रहा है। अधिकांश जिलों में खराब मौसम की वजह से कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment