अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतवंशी रिचर्ड वर्मा को विदेश विभाग में शीर्ष राजनयिक पद के लिए नामित किया

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतवंशी रिचर्ड वर्मा को विदेश विभाग में शीर्ष राजनयिक पद के लिए नामित किया है। जो बाइडन ने उन्हें अमरीकी सीने‍ट विभाग में प्रबंधन और संसाधन मामलों का विदेश उप-मंत्री नियुक्‍त किया है। रिचर्ड वर्मा फिलहाल मुख्‍य विधिक अधिकारी और मास्‍टर कार्ड में वैश्विक लोक नीति के प्रमुख हैं। वे ओबामा के कार्यकाल में भारत में अमरीका के राजदूत और विधायी मामलों के सहायक मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment