लद्दाखी नववर्ष के अवसर पर आज लद्दाख में प्रसिद्ध सामाजिक-धार्मिक त्योहार लोसर मनाया जा रहा है

लद्दाखी नववर्ष के अवसर पर आज लद्दाख में प्रसिद्ध सामाजिक-धार्मिक त्योहार लोसर मनाया जा रहा है। लोसर त्यौहार पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण होता है।

जम्मू और कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र का पारंपरिक और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व लोसर लुनीसोलर तिब्‍बती कलेंडर के पहले दिन मनाया जाता है। पूरे लद्दाख में इमारतें, घर, धार्मिक स्‍थल, मठ, स्‍तूप और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान रोशनी से जगमगा रहे हैं, इस दौरान कैलाश पर्वत की तीर्थ यात्रा के साथ यह उत्सव नौ दिनों तक जारी रहेगा। रसोई की दीवारों पर आटे के पारंपरिक शुभ चिन्‍ह बनाए जाते हैं और चन्‍द्रमा की प्रार्थना के साथ अच्‍छी फसल की कामना की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment