संसद का शीतकालीन सत्र निर्धारित समय से छह दिन पहले आज अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो जाएगा

संसद का शीतकालीन सत्र निर्धारित समय से छह दिन पहले आज अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो जाएगा

संसद संत्र का शीतकालीन सत्र अपने निर्धारित समय से छह दिन पहले आज अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित हो जाएगा। लोकसभा में कल शून्‍यकाल के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति ने सदन स्‍थगित करने का फैसला किया। इस दौरान सदन में विपक्षी सदस्‍य भारत-चीन सीमा मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि कुछ विधेयकों और कई महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी है।

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 7 दिसम्‍बर को हुई थी और यह 29 दिसम्‍बर तक चलना था। इससे पहले, कई विपक्षी दलों के नेताओं ने क्रिसमस और नव वर्ष को देखते हुए संसद के सत्र को समय से पहले समाप्‍त करने का अनुरोध किया था।

Related posts

Leave a Comment