विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने चीन में कोविड के बढ़ते मामलों पर चिंता व्‍यक्‍त की

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने चीन में कोविड के बढ़ते मामलों पर चिंता व्‍यक्‍त की

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने चीन में कोविड के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। डब्‍ल्‍यू. एच. ओ. के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेसियस ने कहा कि चीन में जोखिम के आकलन के लिए स्वास्थ्य संगठन को स्थिति की गंभीरता, अस्‍पताल में भर्ती मरीजों की संख्‍या और आईसीयू की जरूरतों पर विस्‍तृत जानकारी चाहिये। उन्‍होंने देश में सबसे ज्‍यादा जोखिम वाले लोगों के टीकाकरण और स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा उपलब्‍ध कराने का आग्रह किया है। उन्‍होंने कहा कि कोविड महामारी के विरुद्ध पिछले साल की तुलना में हम बेहतर स्थिति में हैं।

इस बीच, चीन के एक प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी और श्वसन विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि अगले पखवाड़े में पेइचिंग में कोविड के गंभीर मामले बढ़ सकते हैं। सरकारी मीडिया के अनुसार पेकिंग विश्वविद्यालय के प्रथम चिकित्सालय के श्वसन विशेषज्ञ वांग गुआंगफा ने अस्पतालों में आई.सी.यू की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है, ताकि संक्रमण की आने वाली लहर का मुकाबला करने के लिए चिकित्सा संसाधनों की समुचित व्यवस्था हो सके।

Related posts

Leave a Comment