थाईलैंड की शाही नौसेना का एक युद्धपोत खराब मौसम के कारण समुद्र में डूब गया

थाईलैंड की शाही नौसेना का एक युद्धपोत खराब मौसम के कारण समुद्र में डूब गया

थाईलैंड की शाही नौसेना का एक युद्धपोत रविवार रात खराब मौसम के कारण समुद्र में डूब गया। चालक दल के 100 से अधिक नाविकों में से 31 लापता हैं। समुद्र में तूफान के कारण युद्धपोत की विद्युत नियंत्रण इकाई में पानी भर गया था। अधिकारियों ने बताया कि 75 नाविकों को बचा लिया गया, लेकिन 31 नाविक अभी भी लापता हैं। वायु सेना की मदद से चालक दल के जीवित बचे सदस्‍यों की खोज का काम रात भर जारी रहा। नौसेना ने घटना के कारणों की जांच की घोषणा की है।

Related posts

Leave a Comment