16वां भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास आज से शुरू हो रहा है। सूर्य किरण नाम से यह अभ्यास सलझंडी में नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में किया जा रहा है। यह 29 दिसंबर तक चलेगा। भारत और नेपाल के बीच प्रतिवर्ष होने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य जंगल युद्ध, और पर्वतीय क्षेत्र में आतंकवाद रोधी कार्रवाई का विस्तार करना और संयुक्त राष्ट्र जनादेश के अंतर्गत मानवीय सहायता और आपदा राहत को सुचारू बनाना है।
16वां भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास आज से शुरू
