अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फीफा फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में पंहुचा

अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फीफा फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में पंहुचा

क़तर में फुटबॉल विश्‍व कप में दो बार की चैम्पि‍यन अर्जेंटीना फाइनल में पहुंच गयी है। कल पहले सेमीफाइनल अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराया।

अर्जेंटीना की विश्व कप के नॉकआउट मैचों में पिछले 92 वर्षों में यह सबसे बड़ी जीत है। कप्‍तान लियोनल मैसी ने 34वें मिनट में पेनल्टी पर शानदार गोल किया। यह मैसी का विश्‍व कप में पांचवां गोल है और वह गोल्‍डन बूट अवार्ड के प्रबल दावेदार बन गए हैं। उसके बाद 69वें मिनट में मैसी ने अपने पैरों का कमाल दिखाते हुए जूलियन अल्वारेज के लिए एक गोल असिस्ट किया। मैसी के इस असिस्ट को विश्व कप का सबसे बेहतरीन असिस्ट माना जा रहा है। अल्‍वारेज ने इससे पहले 39वें मिनट में भी एक गोल किया था। अर्जेंटीना ने इस जीत के साथ क्रोएशिया से पिछली बार विश्व कप में मिली हार का बदला भी लिया और छठी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया है। पिछली बार 2014 में उसे जर्मनी ने फाइनल में हराया था।

दूसरे सेमीफाइनल आज देर रात साढे बारह बजे मौजूदा चैम्पियन फ्रांस का मुकाबला मोरक्‍को से होगा। फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment