भारत और दक्षिण कोरिया के बीच 5वीं विदेश नीति और सुरक्षा वार्ता सियोल में आयोजित की गई। कल समाप्त हुई दो दिवसीय वार्ता के दौरान दोनों पक्ष व्यापार, निवेश, सुरक्षा, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ सांस्कृतिक और लोगों के बीच सम्पर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए। दोनों देश वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक लचीला और मजबूत बनाने के लिए काम करने पर सहमत हुए हैं। द्विपक्षीय व्यापार 28 अरब अमरीकी डॉलर था, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। दोनों देश 2030 तक इसे 50 अरब अमरीकी डॉलर करने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमत हुए। नई और उभरती तकनीक के क्षेत्र में सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने दक्षिण कोरिया को भारत द्वारा कोरियाई कंपनियों को विनिर्माण, बुनियादी ढांचे और अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए दिये जा रहे अवसरों के बारे में बताया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...