G-20 समूह के वित्‍तीय क्षेत्र की पहली बैठक बेंगलुरू में शुरू; G-20 विकास कार्य समूह की बैठक मुंबई में जारी

G-20 समूह के वित्‍तीय क्षेत्र की पहली बैठक बेंगलुरू में शुरू; G-20 विकास कार्य समूह की बैठक मुंबई में जारी

G-20 समूह के वित्‍त और केन्‍द्रीय बैंकों के उपप्रमुखों तथा वित्‍त मंत्रियों और केन्‍द्रीय बैंक के गर्वनरों की पहली बैठक आज बेंगलुरू में शुरू हुई। बैठक में वैश्विक आर्थिक परिदृश्‍य, वित्‍तीय जोखिमों की निगरानी, अंतर्राष्‍ट्रीय कराधान, मजबूत वैश्विक वित्‍तीय संरचना के लिए सुधार, वित्‍त की सतत व्‍यवस्‍था और वित्‍तीय समावेशन जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी।

कर्नाटक राज्य पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के रमणीय और ऐतिहासिक स्‍थलों के प्रचार के लिए G-20 बैठक के दौरान व्यवस्था की गई है। 35 से ज्‍यादा देशों से आये मेहमानों के स्‍वागत के लिए विशेष इंतजाम किये गए हैं। राज्‍य के पर्यटक स्थलों की जानकारी देने वाले विडियोज़ चलाये जा रहे हैं। बैगलुरू के प्रौद्योगिक क्षमता का परिचय करवाने वाली स्टार्टअप कर्नाटक का वीडियो तैयार किया गया है। G-20 बैठक में भाग ले रहे सदस्‍यों को नंदी हिल्स, भोगा नंदीश्वर मंदिर, पारंपरिक शहर मैसूर और विश्‍व पारंपरिक स्‍थल हम्पी की सैर करवाई जा रही है।

भारत की अध्‍यक्षता में G-20 विकास कार्य समूह की बैठक आज मुंबई में शुरू हुई। भारत के G-20 शेरपा अमिताभ कांत ने शुरूआती सत्र को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने देश में बेहतर डेटा प्रबंधन के माध्‍यम से डेटा गवर्नेंस क्‍वालिटी इंडेक्‍स जैसी कई पहल की हैं। उन्‍होंने कहा कि कम विकसित और विकासशील देश कुशल डेटा प्रबंधन के बिना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विकास नहीं कर सकते।

Related posts

Leave a Comment