विदेश मंत्री डॉ जयशंकर 14 दिसंबर से न्यूयॉर्क के दो दिन के दौरे पर रहेंगे

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर 14 दिसंबर से न्यूयॉर्क के दो दिन के दौरे पर रहेंगे

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर 14 दिसंबर से न्यूयॉर्क के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। डॉ जयशंकर भारत की अध्यक्षता में चल रहे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के दो उच्च-स्तरीय कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे।

इस दौरान डॉक्टर जयशंकर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। ये प्रतिमा संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत की ओर से एक उपहार है। डॉ जयशंकर शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए एक मैत्री समूह की शुरुआत भी करेंगे।

डॉक्टर जयशंकर के संयुक्त राष्ट्र महासचिव और महासभा के अध्यक्ष के साथ विचार-विमर्श करने की भी उम्मीद है। इस दौरान “अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023” विषय पर भारत की पहल को प्रदर्शित करने वाली एक विशेष फोटो प्रदर्शनी और मोटे अनाज वाला भोज भी आयोजित किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment