महिला क्रिकेट में, भारत ने सुपर ओवर में ऑस्‍ट्रेलिया को पराजित कर पांच मैचों की श्रृंखला में एक-एक से बराबरी की

मुंबई में दूसरे टी-ट्वेंटी महिला क्रिकेट मैच में कल भारत ने रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर में ऑस्ट्रेलिया को चार रन से हराया। पांच मैचों की श्रृंखला में अब दोनों टीमें एक-एक से बराबरी पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के 187 रन के जवाब में भारत ने पांच विकेट पर 187 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक 79 रन की पारी खेली। सुपर ओवर में भारत ने 20 रन बनाए जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 16 रन ही बना सकी।

Related posts

Leave a Comment