बांग्लादेश और भारत के बीच तीसरा एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आज चटगांव में खेला जाएगा। यह मैच दिन में साढ़े 11 बजे शुरू होगा। बांग्लादेश दो-शून्य की बढ़त बनाकर श्रृंखला पहले ही जीत चुका है।
एक दिवसीय श्रृंखला के बाद दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। पहला मैच 14 दिसम्बर से चटगांव में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसम्बर से ढाका में खेला जाएगा।