पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान महिलाओं के स्वामित्व वाले MSMEs के पंजीकरण में 86 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई

पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान महिलाओं के स्वामित्व वाले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों- एमएसएमई के पंजीकरण में 86 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

वित्तीय वर्ष 2021 के अंत तक ऐसे उद्यमों की संख्या चार लाख 89 हजार 470 थी जो वित्तीय वर्ष 2022 में बढ़कर नौ लाख 10 हजार 973 हो गई। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश में एमएसएमई को समर्थन देने के लिए कई उपाय किए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उद्यम पंजीकरण पोर्टल की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन ऋण लाइन गारंटी योजना के अंतर्गत एमएसएमई सहित अन्‍य व्‍यापार के लिए पांच लाख करोड़ रुपये उपलब्‍ध कराने के उपाय किये गये हैं।

Related posts

Leave a Comment