गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कल

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कल

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों में छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी वोटों की गिनती कल होगी। उत्तर प्रदेश में रामपुर और खतौली, राजस्थान में सरदार शहर, बिहार में कुढ़नी, ओडिशा में पद्मपुर और छत्‍तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुआ था।

निर्वाचन आयोग ने सुचारु और शांतिपूर्ण मतगणना के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। आकाशवाणी से बातचीत में गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने कहा कि इस बार ईवीएम और डाक मतपत्रों की एक साथ गिनती की जाएगी।

गिनती की प्रक्रिया में ईवीएम मशीन और पोस्‍टल बैलेट का समावेश होता है। हमने ऐसा प्रावधान किया है कि पोस्‍टल बैलेट और ईवीएम मशीन के वोट की काउंटिंग एक साथ ही हो जाएगी। जिन मतदान केन्‍द्रों पर पोस्‍टल बैलेट से ज्‍यादा मतदान हुआ वहां स्‍पेशल एआरओ का भी व्‍यवस्‍था किया असिस्‍टेंट रिटेनिंग ऑफिसर, जिससे गिनती का समय कम हो।

हिमाचल प्रदेश में 68 केन्द्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है।

कल हिमाचल में विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती होगी। इसके लिए जैसे हमारे 68 असेम्‍बली कॉन्‍स्‍टीट्वेंसीज़ हैं तो 68 टाउन हॉल बनाए गए हैं और प्रत्‍येक काउंटिंग हॉल में आर.ओ. और ए.आर.ओ. की डिप्‍लॉयमेंट की गई है। आठ बजे जो है काउंटिंग की प्रक्रिया स्‍टार्ट होगी। हमने जो सिक्‍योरिटी के रिलेटेड जो है वो सभी अरेंजमेंट्स पूरे किए हैं। जैसा नॉर्म्‍स है उसके हिसाब से थ्री टीयर सिक्‍योरिटी प्रोवाइड की जाएगी काउंटिंग सेंटर्स में।

Related posts

Leave a Comment