NSA अजित डोभाल ने कहा कि मध्‍य एशियाई देशों के साथ संपर्क बढ़ाना भारत की मुख्‍य प्राथमिकता है

NSA अजित डोभाल ने कहा कि मध्‍य एशियाई देशों के साथ संपर्क बढ़ाना भारत की मुख्‍य प्राथमिकता है

राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने आज कहा कि मध्‍य एशियाई देशों के साथ संपर्क बढ़ाना भारत की मुख्‍य प्राथमिकता है।

नई दिल्‍ली में भारत-मध्‍य एशिया के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की प्रथम बैठक के अवसर पर अजित डोभाल ने कहा कि शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध मध्‍य एशिया हमारे साझा हित में है। उन्‍होंने कहा कि आंतकवाद को वित्‍तीय सहायता उपलब्‍ध कराने पर रोक लगाना हर किसी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र के सभी सदस्‍यों से आग्रह किया कि आतंकी गतिविधियों में शामिल निकायों को समर्थन देने से बाज आएं।

अजित डोभाल ने अफगानिस्‍तान में सुरक्षा स्थिति पर भी बात की। उन्‍होंने कहा कि यह हम सबके लिए महत्‍वपूर्ण मुद्दा है। भारत पहली बार कजाखस्‍तान, किर्गिज्स्तिान, ताजिकिस्‍तान और उज्‍बेकिस्‍तान सहित मध्‍य एशियाई देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के सम्‍मेलन का आयोजन कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment