प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए

प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। उन्‍होंने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया और उनका मार्गदर्शन किया। दो दिन की इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने की। बैठक में पार्टी की भावी रणनीति पर चर्चा की गई। बाद में पार्टी नेता रमन सिंह ने नई दिल्ली में बताया कि आर्थिक मोर्चे पर देश के बढ़ते कद और देश की जी-20 अध्यक्षता के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

Related posts

Leave a Comment