प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्‍ली में बीजेपी मुख्‍यालय में पार्टी के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिन की बैठक का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्‍यालय में पार्टी के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिन की बैठक का उद्घाटन करेंगे। वे पार्टी पदाधिकारियों को सम्‍बोधित करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी आज अहमदाबाद में वोट डालने के तुरन्‍त बाद बैठक में शामिल होने के लिए दिल्‍ली रवाना होंगे। बैठक की अध्‍यक्षता भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। अगले वर्ष कुछ राज्‍यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ पार्टी की भावी रणनीति पर विचार होगा।

Related posts

Leave a Comment