सरकार मोटे अनाज के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आज नई दिल्‍ली में मोटा अनाज- पोषक खाद्यान्न सम्मेलन आयोजित

सरकार मोटे अनाज के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आज नई दिल्‍ली में मोटा अनाज- पोषक खाद्यान्न सम्मेलन आयोजित

सरकार मोटे अनाज के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आज नई दिल्‍ली में मोटा अनाज- पोषक खाद्यान्न सम्मेलन आयोजित कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के शुभारंभ से पहले वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने कृषि और प्रसंस्‍कृत खाद्यान्न निर्यात विकास प्राधिकरण के माध्‍यम से इसका आयोजन किया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सम्‍मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। इसमें सरकार 30 संभावित आयातक देशों और भारत के 21 मोटा अनाज उत्पादक राज्यों पर ई-कैटलॉग जारी करेगी।

भारत के मोटे अनाज और इसपर आधारित उत्‍पादों को दर्शाने के लिए सम्‍मेलन में प्रदर्शनी और व्‍यावसायिक बैठकों का भी आयोजन किया गया है।

पिछले वर्ष 5 मार्च को भारत के प्रस्‍ताव पर 72 देशों की स्‍वीकृति के बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्‍ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।

Related posts

Leave a Comment