जी-20 देशों के शेरपाओं ने इस समूह की भारत की अध्यक्षता को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है। वे आज राजस्थान के उदयपुर में शेरपा बैठक में रखे जाने वाले एजेंडे को अंतिम रूप देने में योगदान करेंगे।
इंडोनेशिया के सह-शेरपा दियान जानी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत विकाशसील देशों के हित के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि भारत और अन्य जी-20 देशों को संधारणीय विकास लक्ष्य हासिल करने के लिये मिलकर काम करना चाहिए।