प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना की प्रशंसा की है। उन्होंने नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नौसेना ने लगातार देश की सुरक्षा में तत्पर रही है और इसे चुनौतीपूर्ण समय में मानवीय कार्यों में महारत हासिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना के समृद्ध इतिहास पर गर्व प्रकट किया।

इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी नौसेना के शौर्य, समर्पण और राष्‍ट्रीय समुद्री सीमाओं की रक्षा की प्रतिबद्धता के लिए नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नौसेना के साहस, कटिबद्धता और पेशेवर रवैये की प्रशंसा की है। उन्‍होंने कहा है कि भारतीय नौसेना हमारी समुद्री सुरक्षा को अक्षुण्‍ण रखने में अग्रणी रही है।

Related posts

Leave a Comment